Skip to main content

Posts

दायरे से वो निकलता क्यों नहीं

दायरे से वो निकलता क्यों नहीं ज़िंदगी के साथ चलता क्यों नहीं बोझ-सी लगने लगी है ज़िदगी ख्व़ाब एक आखों में पलता क्यों नहीं कब तलक भागा फिरेगा खुद से वो साथ आखिर अपने मिलता क्यों नहीं गर बने रहना है सत्ता में अभी गिरगिटों-सा रंग बदलता क्यों नहीं बातें ही करता मिसालों की बहुत उन मिसालों में वो ढ़लता क्यों नहीं ऐ खुदा दुख हो गए जैसे पहाड़ तेरा दिल अब भी पिघलता क्यों नहीं ओढ़ कर बैठा है क्यों खामोशियाँ बन के लौ फिर से वो जलता क्यों नहीं क्या हुई है कोई अनहोनी कहीं दीप मेरे घर का जलता क्यों नहीं रचनाकार ममता किरण

Local Train time table (Palwal - Delhi - Palwal) - Updated

Local Train Time Table (Palwal To Delhi) Train No. Palwal faridabad New Delhi Palwal New Delhi Shakurbasti EMU 06:00 06:31 07:20 Palwal - Ghaziabad EMU 06:25 07:01 07:50 Mathura New Delhi EMU 06:50 07:23 08:15 Palwal New Delhi EMU 07:15 07:46 8:50 Mathura Ghaziabad EMU 07:25 07:58 09:00 Palwal New Delhi EMU 07:55 08:26 09:30 Palwal - Ghaziabad EMU 08:20 08:41 09:50 Palwal - New Delhi Ladies Special 08:25 08:59 09:55 Kosikalan Delhi Ghaziabad EMU 08:48 09:25 10:48 Palwal Ghaziabad EMU 10:55 11:26 12:14 Palwal New Delhi Shakurbasti EMU 12:35 13:06 14:00 Agra Cantt. - Old Delhi Passenger (UnReserved) 13:20 14:54 15:00 Palwal Shakurbasti EMU 14:35 15:16 16:00...

पलवल में बढता हुआ अपराध

काफी टाइम से मुझे अपनी सिटी मैं अपराध की खबरे मिल रही है किन्तु मुझे लगता है की पिछले एक साल में ये कुछ ज़्यादा ही बढ़ गया है. चोरी, मारपीट, लूटमार, ये सब तो आम बात है हो गयी है. डेली आप को एक दो खबर तो इनकी मिल ही जाएगी . पलवल जैसी छोटी सी सिटी में अपराध का इतना बढ़ना छोटी बात नहीं है आखिर यहाँ की पुलिस क्या कर रही है . चोरी की बात करे तो आकड़ो ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लास्ट कुछ महीनो से चोरी की एक के बाद एक वारदात हो रही है.. कुछ महीनो पहले पलवल के आस पास के कुछ villages में tractors चोरी की काफी वारदातें हुई थी जिनका आज तक यहाँ की पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला. और पलवल सिटी का अंदर तो चोरी की काफी वारदातें हो चुकी है . मोटर-साइकिल की चोरी के काफी केस हो चुके है. 16 जनवरी को माल गोदाम रोड से मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी. last week मैंने सुना की चोर किसी गोदाम से चीनी और घी का सारा माल उड़ा ले गए. सिटी कैंप एरिया में एक घर में से चोर माल उड़ा ले गए और 21 जनवरी की रात रसूलपुर रोड स्थित shri krishna traders के ऑफिस का shutter तोड़ कर चोरी कर ली गयी. कब तक ये चोर शहर में खुले आम चोर...

Traffic in Palwal

आज मेरा पलवल वो पलवल नहीं रहा है जो आज से कुछ साल पहले हुआ करता था. कल यानि शनिवार को  काफी दिनों बाद  पलवल के  अलग अलग रोड  से निकला तो  मैं  देखकर हैरान रह गया. जहा देखो वह Traffic ही  Traffic . ओल्ड बाज़ार में जाओ या फिर बस स्टैंड चोक पर, रसूलपुर चोक को देखो या आगरा चोक को सब जगह बुरा हाल है. पलवल जैसी छोटी सी सिटी में (अब छोटी नहीं है ) ये Traffic सोचने वाली बात है. मुझे तू देख कर लगा की मैं दिल्ली के  किसी भीड़ भाड़ वाले इलाके में आ गया हूँ. दिल्ली जसी सिटी में इतना ट्राफ्फिक हो तू देख सकते है. लेकिन दिल्ली में कम से कम Traffic रूल्स तो है वह की पुलिस सभी और Traffic पर नज़र रखती है और वह के लोग भी कुछ हद तक रूल्स का पालन करते है , किन्तु पलवल का क्या ?? Traffic वाले हो या ना हो लोगो को तो बस चलना है कोई rule नहीं बस चलते रहो.. पता नहीं कब यहाँ की पुलिस जागेगी और यहाँ के Traffic को सही करेगी, क्योंकि पुलिस सख़्त नहीं होगी तब तक  लोग भी सही नहीं होंगे और ये तो  हम लोगो की फितरत है हम जब तक सही काम नहीं करते जब तक कुछ pressure नहीं ...

Haryana Assembly Elections 2009 (PALWAL)

Finally सुभाष चौधरी जी पलवल से जीत गए सुभाष  चौधरी इंडियन  नेशनल  लोक दल के प्रत्याशी है. इस बार जनता ने अपने पुराने लीडर को नकार दिया शायद सभी बदलाव चाहते है. वेसे भी प्रकृति का नियम है बदलाव (परिवर्तन प्रकृति है). जो भी चीज़ समय के साथ नहीं बदलती  वो नष्ट हो जाती है. सुभाष  चौधरी से काफी उमीदें है हम पलवल वालो को..... अभी तो सभी की नज़र सरकार बने पर है. जादा कुल सीटें तो कांग्रेस के खाते में ही है. हरियाणा में कुल ९०   सीटें थी. जिनमें से कांग्रेस से ४० सीटें , आईएनएलडी  ने ३१ सीटें एंड बीजेपी ने ०४ निकली है.

Haryana Assembly Elections 2009 (PALWAL)

पलवल मैं अभी भी चुनावी माहौल गरम हैं. अभी लोग अपने अपने मत दे रहे है की किसी की वोट जादा डाली है. अलग अलग न्यूज़ पपेर्स एंड न्यूज़ वेबसाइट्स पर मिले जुले आकडे है लगभग  60-70% मतदान पलवल एरिया में हुए है . फरीदाबाद एरिया में लगभग  62-65 प्रतिशत मतदान हुए है. डेली ट्रेन का यात्री होने से मुझे डेली आकंडे  मिलते ही रहेते है. लेकिन वोटिंग रिजल्ट आने से पहले कुछ नहीं पता है किसको कितना मत मिला है. इस बार इलेक्शन में कुछ अलग ही हुआ है, सभी बोल कुछ और रहे है और कर  कुछ और मतलब बोला हम इस पार्टी के साथ  है और वोट किसी और पार्टी को दिया है . पता नहीं इस बार वोटरों के मन में  क्या है किन्तु इतना जरुर हैं की वोटर अब समझदार है, और वो अपना अच्छा बुरा सौच  सकता है. अभी तू सभी की नज़र हरियाणा के वोटिंग रिजल्ट पर है चुनावी माहौल के बाद पलवल मैं अब दिवाली का माहौल आने लगा है. त्योहारो का मौसम है  बाजार मैं रौनक है लोग जम के खरीदारी कर रहे है चुनाव परिणाम तो  २२ को आना है तभी देखते है किस को  पलवल वासियों  ने अपना अगला  MP चुना है Cheers!...

Haryana Assembly Elections 2009 (PALWAL)

शहर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कल शाम को ही रुक गया था .  परन्तु आज के  दिन और रात  जो होगा  वो भी कुछ हद तक चुनाव की दिशा बदल सकता है. डेली ट्रेन का यात्री होने का यही फायदा है आप को कुछ न कुछ खबर मिल ही जाती है. कुछ लोगो का कहना है की आज प्रत्याशी सारे हत्कंडे अपना लेंगे वोटर्स को लुभाने  के लिए. वैसे आज खुल  के  प्रचार नहीं हो सकता ये आचार सहिता के खिलाफ है. डेली ट्रेन में अलग अलग लोगो से अलग अलग समीकरण मिलते है. जहा तक मैंने देखा है इलेक्शन मैं चार तरह के लोग होते है १. जो सिर्फ  पार्टी के होते है उनको प्रत्याशी से मतलब नहीं है जो भी हो उनको तू बस पार्टी को वोट देना है. २. दुसरे तरह के लोगो प्रत्याशी से जुड़े होते है उन्हें बस आँखे बंद करके अपने प्रत्याशी को ही वोट देना है. ३. ये लोग बुद्धिमान लोग होते है. ये सोच समझ केर वोट देते है. वोटो के लिए अगेर वाद विवाद हो रहा है तू ये लोग कभी आप को वह नहीं मिलेंगे ये लोग कभी किसी के आगे नहीं बोलते की वो किसको वोट देने वाले है बस सभी की हां मैं हां मिलते है बुत वोटिंग क दिन अपने वोट ...